विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

याद: एक थीं डायना, मौत के बीस साल बाद भी बसती हैं दिलों में

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 03:24 PM (IST)

डायना की मौत पर कुछ नए खुलासों ने उनकी मौत के बीस साल बाद एक बार फिर से डायना को सुर्खियों में ला दिया है।

याद: एक थीं डायना, मौत के बीस साल बाद भी बसती हैं दिलों में
याद: एक थीं डायना, मौत के बीस साल बाद भी बसती हैं दिलों में

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। खूबसूरती की मल्लिका लेडी डायना की आज के दिन ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। महारानी डायना पर बनी टेलीविज़न डॉक्यूमेंट्री से लेकर उनके दोनों बेटों की तरफ से डायना की मौत पर कुछ नए खुलासों ने उनकी मौत के बीस साल बाद एक बार फिर से डायना को सुर्खियों में ला दिया है। डायना की मौत 36 साल की उम्र में 31 अगस्त 1997 को उस वक्त हो गई थी जब वे अपने प्रेमी डोडी अल-फयाद के साथ पेरिस के एक होटल से मर्सिडीज में शहर के बीच बनी एक सुरंग से गुजर रही थी। इस सुरंग में तेज रफ्तार से भाग रही उनकी कार फुटपाथ से जा टकराई थी।

फिर सुर्खियों में लेडी डायना

हादसे में डायना के साथ डोडी और उनके ड्राइवर हेनरी पॉल की मौत हो गई। डायना और डोडी पेरिस के होटल से निकले ही थे कि कुछ पापाराजी (स्वतंत्र पत्रकारों) ने मोटरबाइक से उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया था। डायना के बेटों के टेलीवजिन चैलन को दिए इंटरव्यू में पहली बार इस खुलासे से इस दर्घटना में एक नया मोड़ आ गया।

लेडी डायना के जाने का दुख ब्रिटेन में हाल के समय में सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। कुछ ही लोग ऐसे है जिन्हें दुनिया इस तरह से याद करती है। 'डायना: द लास्ट वर्ड' के लेखक और मैग्जीन के एडिटर इनग्रिड सीवार्ड ने कहा, 'डायना की तरह कोई भी दुनिया में नहीं हो सकता है।'

उनकी पिछली बरसी पर चर्चा बेहद कम रही उस वक्त तत्कालानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने उसे इतना महत्व नहीं दिया। लेकिन, लेडी डायना के दोनों बेटों के सामने आने के बाद ठीक उसी तरह वे अख़बारों में सुर्खियों में छा गई हैं जैसे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के फोटोग्राफ्स।

लेडी डायना की मौत पर पहली बार बोले दोनों बेटे 

लेडी डायना के पूर्व प्रोटेक्शन ऑफिसर केन व्हार्फ बताते हैं कि साल 2000 के पहले डायना के बारे में लोगों ने काफी कम सुना था। उन्होंने कहा कि उनके दोनों बेटे डायना के काम को आगे बढ़ाने की इच्छा जैसे एड्स पीड़ितों की मदद करना, बेघर लोगों और बारुदी सुरंगों को हटाने के दौरान घायल हुए लोगों की मदद के काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। डायना के दोनों राजकुमार बेटों ने पहली बार उनकी मौत और उसके बाद के भावुक असर के बारे में खुलकर बोला।

डायना की मौत से सदमे में दोनों बेटे

पिछले छह महीने के दौरान लेडी डायना से जुड़ी जिन चीजों को प्रसारित किया गया उनमें डायना के बड़े बेटे विलियम की वो बात थी जिसमे उन्होंने मां के गुजरने के दुख से अभी तक नहीं उबरने की बात कही थी। जबकि उनके छोटे बेटे हैरी ने उस वक्त की आपबीती सुनाते हुए कहा कि वे इस कदर टूट चुके थे कि उन्हें 20 साल की उम्र में मनोचिकित्सक से काउंसलिंग लेनी पड़ी थी तब जाकर कहीं वे उस दुख और सदमें से उबर पाए हैं।

'डायना, आवर मदर: हर लाइफ एंड लीगेसी' नाम से बने एक टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री में हैरी ने कहा- 'वह अभी भी हमारी मां है। बिल्कुल, एक बेटे के तौर पर मैं ये कहुंगा कि वह दुनिया की सबसे अच्छी मां थी। उसने हमें प्यार के साथ पाला है।' 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: टकराव की कगार पर दो देश, एक बाबा और अद्भुत आस्था की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।