इराक के शिया तीर्थ स्थल पर आईएस का सुसाइड अटैक, 37 की मौत
बगदाद के उत्तर में शियाओं के एक पवित्र स्थल में आईएस आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में 37 लोगों की मौत हो गई।
बगदाद। इराक की राजधानी अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि आतंकियों फिर उसे निशाना बनाया। उत्तर बगदाद में शिया दरगाह पर आत्मघाती हमले में 37 लोग मारे गए हैं और 62 अन्य घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आईएस आतंकियों ने ली है। उन्होंने पांच दिन पहले बगदाद में 292 लोगों की जान ली थी।
संयुक्त अभियान कमान के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार की पूरी रात आत्मघाती हमले हुए। हमलावरों ने गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागे गए। सैयद मुहम्मद दरगाह को पहले मोर्टार से निशाना बनाया गया। इसके बाद आत्मघाती हमलावर दरगाह पहुंचे और गोलीबारी की। दरगाह के समीप दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया जबकि तीसरे हमलावर को मार गिराया गया। इस हमले को उत्तरी बगदाद से 70 किमी दूर बलाद इलाके में अंजाम दिया गया।
पांच दिन पहले हरी मध्य बगदाद के कर्रादा बाजार में विस्फोटकों से लदी कार से धमाका किया गया था। इसकी जिम्मेदारी भी आईएस ने ली थी। इसमें 260 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसे 2003 में इराक पर अमेरिकी हमले के बाद का सबसे बड़ा हमला करार दिया गया है। हाल में बगदाद से करीब 50 किमी दूर फालुजा को इराकी सेना ने आईएस के कब्जे से मुक्त कराया था। यह आईएस का अहम गढ़ था। माना जा रहा है कि हार से आतंकी बौखला गए हैं। विश्लेषकों ने आगाह किया है कि जिहादी और हमले कर सकते हैं।
अपने फूड कूपन बेचकर पढ़ाई करने वाले ऋतुराज को मिला 80 लाख का पैकेज