यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोसूल में ISIS के आतंकियों ने 12 लोगों को उतारा मौत के घाट
आतंकियों ने मोसूल और बगदाद के बीच शिरकत शहर में एक नकली चेकपोस्ट बनाकर इस घटना को अंजाम दिया।

मोसूल,रॉयटर। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आइएस को इराकी सेना ने मोसूल से खदेड़ दिया है लेकिन वापस लौटते समय आतंकियों ने शहर को कब्रिस्तान बना दिया है। शहर में चारो तरफ पड़ी लाशें आइएस की बर्बरता बयां कर रही है। शनिवार को आइएस के आतंकियों ने इराकी सेना का समर्थन करने वाले सात सुन्नी लड़ाकों और पांच पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया।
आतंकियों ने मोसूल और बगदाद के बीच शिरकत शहर में एक नकली चेकपोस्ट बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि आइएस के आतंकी पिछले कई महीनों से इराकी सेना के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। साल 2014 में इन आतंकियों ने इराक और सीरिया के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था।
गुरूवार को आतंकियों ने एक सुन्नी परिवार में हो रहे शादी समारोह में घुसकर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा पिछले दो हफ्तों से आतंकी सुन्नी बहुल इलाके फलुजा और रूतबा में बमबारी कर रहे हैं।
पढ़ें- इराक से सफाए की कगार पर पहुंचा ISIS 'यहां' पसार रहा है पांव
