विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका की चेतावनी, रासायनिक हथियारों को मजबूत बना रहा IS

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 18 May 2017 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 01:03 PM (IST)

आतंकी संगठन अपने रासायनिक हथियारों की क्षमता को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए यह कदम उठा रहा है।

अमेरिका की चेतावनी, रासायनिक हथियारों को मजबूत बना रहा IS
अमेरिका की चेतावनी, रासायनिक हथियारों को मजबूत बना रहा IS

वाशिंगटन, एएनआइ। आतंकी संगठन आइएसआइएस अपने रासायनिक हथियारों को मजबूत बना रहा है। इस संबंध में एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने एक रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए सूचित किया है कि यह आतंकी संगठन संभवत: रासायनिक हथियारों पर इराकी और सीरियाई विशेषज्ञों को एक 'केमिकल वेपन सेल' में ला रहा है। यानि यह ऐसे विशेषज्ञों को एक जगह संगिठत करने में जुटा हुआ है।

अमेरिकी खुफिया अधिकारी का मानना है कि आइएसआइएस अपने बचे हुए मजबूत गढ़ों की सुरक्षा के लिए अपने रासायनिक हथियारों की क्षमता को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 'सीएनएन' के अनुसार, इराकी सीमा के समीप आइएसआइएस-नियंत्रित सीरियाई इलाके में एक नया यूनिट स्‍थापित किया जा रहा है। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा कि हजारों की संख्‍या में आइएसआइएस कार्यकर्ता व समर्थक इस इलाके में हो सकते हैं और इनका नेता अबु बकर अल बगदादी भी आस-पास ही छिपा हो सकता है।

अधिकारी के अनुसार, अब इस इलाके को आइएसआइएस का 'वास्‍तविक' राजधानी माना जाने लगा है। रक्‍का में गठबंधन व स्‍थानीय सुरक्षा बलों की तरफ से सैन्‍य दबाव बढ़ गया है, जो कि इस आतंकी संगठन का अघोषित राजधानी हुआ करता था। वहीं पेंटागन के एक प्रवक्‍ता ने कहा कि हम जानते हैं कि वे रक्‍का से बाहर तेजी से पलायन कर रहे हैं और हमें शक है कि उनके ज्‍यादातर तकनीकी विशेषज्ञ भी इसकी योजना बना रहे हैं।

हालांकि अधिकारियों ने रासायनिक हथियारों को मजबूत बनाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। गौरतलब है कि अप्रैल से अब तक पश्चिम मोसुल में 15 से अधिक रासायनिक हमले किए जा चुके हैं। आइएसआइएस दोबारा से इस इलाके पर कब्‍जा जमाना चाहता है।

यह भी पढ़ें: अपने बच्चों को देते हैं अच्छी तालीम, दूसरों के बच्चों को कहते हैं पत्थर फेंको

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।