यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जेनेवा में बातचीत शुरू
ईरान और विश्व शक्तियों के बीच नए दौर की बातचीत गुरुवार को जेनेवा में प्रारंभ हुई। इसमें कुछ प्रतिबंधों में ...और पढ़ें

जेनेवा। ईरान और विश्व शक्तियों के बीच नए दौर की बातचीत गुरुवार को जेनेवा में प्रारंभ हुई। इसमें कुछ प्रतिबंधों में ढील देने के बदले में ईरान को अपना विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर राजी करने का प्रयास किया जाएगा।
पढ़ें : ईरान अपने परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण कराने को राजी
अधिकारियों का कहना है कि वार्ता में लंबे समय बाद ईरान द्वारा अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने के संबंध में समझौता हो सकता है। इस संबंध में पिछले कई वर्षो तक चली बातचीत का अभी कोई नतीजा नहीं निकला है। लेकिन ईरान के नए राष्ट्रपति हसन रूहानी के पद संभालने के बाद इस बारे में उम्मीद बढ़ी है क्योंकि उन्हें नरमपंथी माना जाता है। एक महीने से भी कम समय में जेनेवा में अपनी दूसरी बैठक में अमेरिका और पांच अन्य वैश्विक शक्तियों के वार्ताकार ईरानी अधिकारियों के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे। यह बैठक दो दिन तक चलेगी। उधर ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि जेनेवा में उनके देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता हो सकता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
