Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार संघमित्रा पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 21 Apr 2016 08:26 PM (IST)

    भारतीय मूल की पत्रकार संघमित्रा कलिता को वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एलए टाईम्स की मैनेजिंग एडिटर हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image

    न्यूयार्क (एजेंसियां)। साल 2016 के लिए दुनिया के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार पाने वालों की सूची में भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार संघमित्रा कलिता का नाम भी शामिल है। 39 साल की संघमित्रा लॉस एंजिलिस टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर हैं। उनके माता-पिता असम के रहने वाले थे, जो काफी समय पहले अमेरिका चले गए थे। वहीं न्यूयार्क के ब्रुकलीन शहर में संघमित्रा का जन्म हुआ था। वह भारत में मिंट की संस्थापक संपादक भी रह चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग कैटेगरी के तहत पिछले साल दो दिसंबर को कैलिफोर्निया के सेन बर्नार्डिनो में हुई गोलीबारी की घटना को कवर करने के लिए लॉस एंजिलिस टाइम्स को यह पुरस्कार मिला है। इस घटना को कवर करने वाली टीम में संघमित्रा भी शामिल थीं। इस पुरस्कार के साथ ही लॉस एंजिलिस टाइम्स ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में सबसे ज्यादा पुरस्कार पाने वाला अखबार बन गया है। अब तक अखबार को 44 पुलित्जर मिल चुके हैं।

    वाशिंगटन पोस्ट, गार्जियन को संयुक्त रूप से मिला पुलित्जर पुरस्कार

    मैक्सिको के तेल सयंत्र में भीषण विस्फोट, तीन की मौत 136 घायल