विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती ने 4.17 करोड़ रुपये में नीलाम की वर्जिनिटी

By Edited By:
Published: Fri, 26 Oct 2012 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2012 01:54 PM (IST)

जहां हर युवती के लिए उसकी वर्जिनिटी जिंदगी से भी कीमती चीज होती है, वहीं अब इसका सौदा खुलेआम किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जहां हर युवती के लिए उसकी वर्जिनिटी जिंदगी से भी कीमती चीज होती है, वहीं एक युवती ने खुलेआम इसका सौदा किया है। उसने चैरिटी के लिए अपनी वर्जिनिटी की बोली लगाई है। मजे की बात यह है कि इस नीलामी में एक भारतीय ने जापानी व्यक्ति को तगड़ी चुनौती पेश की है। मगर बाजी जापानी व्यक्ति के हाथ ही लगी।

एक ब्राजील की युवती ने जैसे ही अपनी वर्जिनिटी की नीलामी का ऐलान किया खरीददारों की लाइन लग गई। वो भी केवल ब्राजील के नहीं देश- विदेश के खरीदार पंक्ति में खड़े हो गए, लेकिन जापान ने इस नीलामी में जीत हासिल की।

यह किसी हॉलीवुड या एडल्ट मूवी की स्टोरी नहीं बल्कि हकीकत है। 20 वर्षीय ब्राजील की युवती कैटारिना मिग्लोरिनी ने अपनी वर्जिनिटी के लिए ऑनलाइन नीलामी का ऐलान किया और सौदा 7 लाख 80 हजार डॉलर में एक जापानी ग्राहक नात्सु के साथ पक्का कर लिया। इस सौदे में जापान के नात्सु की टक्कर भारत के रुद्र चटर्जी और अमेरिकी जैक मिलर व जैक राइट से थी। फिजिकल एजुकेशन की यह छात्रा के अनुसार वह इस पैसे का उपयोग गरीब परिवारों के लिए आवास निर्माण में करेगी। कैटारिना ने कहा कि वर्जिनिटी बेचने से मिले पैसे से वो घर बनाएगी और कुछ पैसा घर की जरूरतों को पूरा करने में खर्च करेगी।

गौरलतब है कि वर्जिनिटी खरीदने वाले जापानी नात्सु को 7 लाख 80 हजार डॉलर चुकाने के बावजूद कुछ शर्तो का पालन करना होगा। शर्तो के बारे में आपको बता दें कि कंडोम का इस्तेमाल जरूरी होगा। कैटारिना खुद को वर्जिन साबित करने के लिए किसी भी तरह के टेस्ट को तैयार रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच उड़ते जहाज में कैटारिना नात्सु को सौंप दी जाएगी और सेक्स डेट से पहले और बाद में कैटारिना का इंटरव्यू होगा और शूटिंग भी होगी। इस पूरे प्रकरण पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म वर्जिन वाटेड बन रही है। इस फिल्म के लिए कैटारीना ने ऑस्ट्रेलिया के एक फिल्म निर्माता के साथ करार किया है और इसके कैटारिना को अच्छे खासे पैसे मिलेंगे।

लेकिन इस अनूठी नीलामी का ब्राजील ही नहीं पूरी दुनिया में विरोध हो रहा था। विरोधियों का कहना है कि कैटारिना महज लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा काम कर रही है। जबकि एक अखबार के इंटरव्यू में कैटारिना ने कहा, यह नीलामी बस एक बिजनेस है वैसे मैं रोमांटिक लड़की हैं और प्यार में विश्वास रखती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।