विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 साल की लड़की संग सेक्स मामले में भारतीय पादरी को सजा

By Edited By:
Published: Tue, 16 Jul 2013 05:14 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Jul 2013 07:38 PM (GMT+05:30)

वाशिंगटन। भारतीय मूल के एक कैथोलिक पादरी को 13 साल की किशोरी के साथ यौनाचार के मामले में दोषी पाया गया है। उन्हें कम से कम 25 साल की कैद और 35 हजार डॉलर [20 लाख रुपये] का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारतीय मूल के एक कैथोलिक पादरी को 13 साल की किशोरी के साथ यौनाचार के मामले में दोषी पाया गया है। उन्हें कम से कम 25 साल की कैद और 35 हजार डॉलर [20 लाख रुपये] का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले फादर लियो कोप्पाला को अदालत ने 75 हजार डॉलर [करीब 44.5 लाख रुपये] की जमानत पर रिहा कर दिया है, साथ ही मिनेसोटा राज्य से बाहर नहीं जाने और अदालत में पासपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जमानत मिलने से पहले कोप्पाला एक महीना फारीबोल्ट काउंटी जेल में बिता चुके हैं।

यह घटना गत सात जून की है, जब 47 वर्षीय फादर कोप्पाला को एक घर पर रात के खाने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी घर में पीड़िता भी रहती थी। मिनेसोटा के ब्लू अर्थ चर्च में पादरी के रूप में काम करने के अलावा कोप्पाला आंध्र प्रदेश के गरीब व अनाथ बच्चों की मदद के लिए चंदा भी जुटाते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।