यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गरीब देशों की सहायता के लिए भारत-संयुक्त राष्ट्र कोष का शुभारंभ
वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यह फंड प्रारंभिक योगदान के साथ शुरू हुआ है जो एक मिलियन डॉलर है।

भारत-यूएन विकास साझेदारी निधि की शुरुआत बेहद गरीब देशों की मदद के लिए शुरू की गई है। इस निधि का उद्देश्य विश्व संगठन के सशक्त विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के तहत गरीबी कम करने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।
एक मील के पत्थर दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए इस निधि की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस फंड को दक्षिण-दक्षिण सहयोग (यूएनओएससी) के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। फंड को कम विकसित देशों (एलडीसी) और लघु द्वीप विकासशील राज्यों (एसआईडीएस) पर ध्यान केंद्रित कर लगाया जाएगा। निधि के शुभारंभ के मौके पर केंद्र सरकार में राज्य मंत्री और पूर्व पत्रकार एम जे अकबर ने कहा, 'हम आश्वस्त हैं कि यह साझेदारी हमारे समय की चुनौती को पूरा करेगी।'
वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यह फंड प्रारंभिक योगदान के साथ शुरू हुआ है जो एक मिलियन डॉलर है। यह पहली परियोजना, प्रशांत द्वीप देशों (सीईवीएसपीआईसी) में जलवायु प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के लिए खर्च किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो जीटरस ने भारत के इस कदम का स्वागत किया।