विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी मीडिया का दावा, पाक-चीन सीमा पर भारत तैनात करेगा राफेल

By Atul GuptaEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2016 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 07:02 AM (IST)

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग, प्रेट्र। चीनी रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत फ्रांस से परमाणु क्षमता वाले 36 राफेल विमान हासिल करके चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर तैनात करेगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान से लगी विवादित सीमा पर इन नए युद्धक विमानों को तैनात कर सकता है।

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रीसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत विश्व में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है। एशियाई क्षेत्र में हथियारों की होड़ बढ़ने की वजह मध्यपूर्व में अस्थिर सुरक्षा माहौल है। साथ ही चीन के आगे बढ़ने से उसके पड़ोसी चिंतित हैं। राफेल विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। इसलिए इससे भारत की नाभकीय क्षमता और बेहतर हो जाएगी। शंघाई के इस संस्थान के निदेशक झाओ गैनचेंग का कहना है कि दसाल्ट से भारत राफेल की तकनीकी भी खरीदना चाहता है।

लेकिन फ्रांस इन्कार कर चुका है। इसका मतलब है कि फ्रांस भारत की सैन्य औद्योगिक व्यवस्था को बढ़ावा नहीं देना चाहता है। फिर भी भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाता जा रहा है। वह अपनी नई डिफेंस प्रणाली पर करीब 100 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। भारत को हथियार और तकनीक बेचने में अमेरिका, रूस और इजरायल के बीच जैसे होड़ लगी हुई है।

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक पर अंतराष्ट्रीय मीडिया ने खोली पाकिस्तान के दावे की पोल