विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने कहा, भारत बन रहा सबसे महत्वपूर्ण देश

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 08:51 AM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2014 08:52 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेड कारपेट पर स्वागत की तैयारियों के बीच ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेड कारपेट पर स्वागत की तैयारियों के बीच ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विश्वस्तर पर भारत एक 'बहुत महत्वपूर्ण' देश बनने जा रहा है। इसका मजबूत होना वैश्विक शांति के लिए अधिक फायदेमंद होगा।

एक साक्षात्कार में राजनीतिक सैन्य मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री पुनीत तलवार ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक एशिया प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र के संदर्भ में विचारों की स्वाभाविक सहमति है। जबकि उनके बीच विश्वस्तर पर भी एक व्यापक दृष्टिकोण है। तलवार ने कहा, 'हमारा मानना है कि वैश्विक स्तर पर ही नहीं बल्कि एशिया महाद्वीप में भी भारत बेहद अहम देश बनने जा रहा है। हमारा विचार है कि भारत मजबूत बनता है तो वह सक्षम होगा। उसकी आर्थिक शक्तियां मजबूत होंगी जो शांति और समृद्धि के हित में है।' उन्होंने बताया, 'अमेरिका की यही चाहत है। इसे भारत के साथ हमने साझा किया है।

दुनिया के उस हिस्से में भारत एक मजबूत भूमिका निभा रहा है। वह बड़ी जिम्मेदारियों को उठा रहा है जिससे वह अपने बल पर निरंतर उभरेगा।' दोनों विदेश और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि भारत की 'पूर्व की ओर देखो नीति' और अमेरिका के 'एशिया प्रशांत पुन: संतुलन' रुख में स्वाभाविक सहमति है।

तीन मंत्रियों को भारत भेज चुके हैं ओबामा

मोदी की अगुवाई वाली सरकार के पहले सौ दिनों के भीतर ही ओबामा विदेश मंत्री जॉन केरी, रक्षा मंत्री चक हेगल और वाणिज्य मंत्री पेनी प्रित्जकर को भारत भेज चुके हैं।

पढ़ें: सेक्युलर नेताओं पर मोदी ने साधा जापान से निशाना

पढ़ें: बुद्ध के देश से विश्व को नहीं हो सकता खतरा : मोदी