Move to Jagran APP

भारत और फ्रांस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू

नौसेना प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि ये जहाज विदेश में भूमध्यसागर और अफ्रीका के पश्चिमी तट पर तैनात होने वाले जहाजों में शामिल होते हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 10:05 PM (IST)
भारत और फ्रांस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू
भारत और फ्रांस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और फ्रांस की नौसेना ने युद्ध संबंधी तालमेल बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दोनों देशों की नौसेना ने सोमवार को भूमध्यसागर में संयुक्त अभ्यास शुरू किया। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभ्यास 'वरुण' में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आइएनएस मुंबई, स्टील्थ पोत आइएनएस त्रिशूल और फ्लीट टैंकर आइएनएस आदित्य हिस्सा ले रहे हैं।

loksabha election banner

नौसेना प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि ये जहाज विदेश में भूमध्यसागर और अफ्रीका के पश्चिमी तट पर तैनात होने वाले जहाजों में शामिल होते हैं। ये जहाज सुबह फ्रांस के भूमध्यसागर तट के तुलों बंदरगाह पर पहुंचे। वरुण श्रृंखला का अभ्यास वर्ष 2000 में शुरू किया गया था। अब यह दोनों देशों की नौसेना के बीच संपर्क का संस्थागत रूप बन गया है।

शर्मा ने कहा कि मौजूदा अभ्यास समुद्री क्षेत्र में व्यवस्था कायम रखने के लिए दोस्ताना और समान सोच वाले देशों के साथ भारत की शांतिपूर्ण मौजूदगी और एकता को रेखांकित करता है। संयोग की बात है कि यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लुथरा फ्रांस दौरे पर हैं। अभ्यास में शामिल होने वाले जहाज नौसेना के पश्चिमी कमान के हैं।

यह भी पढें: नेवी वाररूम लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट के लिए याचिका दायर की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.