विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकोरवाट मंदिर में खोजे गए सैकड़ों भित्तिचित्र

By Edited By:
Published: Thu, 05 Jun 2014 04:12 PM (IST)

शोधकर्ताओं ने कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर में छिपे सैकड़ों भित्तिचित्रों को खोज निकाला है। ये भित्तिचित्र लगभग पांच सौ सालों से मंदिर की दीवारों पर थे। इनके जरिए देवताओं, पशुओं, नावों को चित्रित किया गया है। इससे इतिहासकारों को कंबोडिया के इतिहास की नई जानकारी मिली है।

News Article Hero Image

मेलबर्न। शोधकर्ताओं ने कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर में छिपे सैकड़ों भित्तिचित्रों को खोज निकाला है।

ये भित्तिचित्र लगभग पांच सौ सालों से मंदिर की दीवारों पर थे। इनके जरिए देवताओं, पशुओं, नावों को चित्रित किया गया है। इससे इतिहासकारों को कंबोडिया के इतिहास की नई जानकारी मिली है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी [एएनयू] के रॉक आर्ट पर शोध करने वाले नोएल हिडाल्गो टैन ने छिपी हुई छवियों को खोजा। उन्होंने इसकी खोज तब की, जब वह 2010 में अंकोरवाट में पुरातत्व खुदाई के दौरान वालंटियर के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'मैं लंच के दौरान मंदिर में टहल रहा था। उसी दौरान दीवार पर मुझे कुछ रंगरोगन दिखा। मैंने तुरंत कुछ तस्वीरें लीं लेकिन तब मैंने सोचा भी नहीं था कि ये तस्वीरें इतनी खास होंगी।'

अंकोरवाट दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में एक और कंबोडिया का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसका निर्माण 12वीं सदी में सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में हुआ था।

पढ़ें: कुछ ऐसे मंदिर.जो हैं अजीब और अद्भुत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।