विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

By Edited By:
Published: Thu, 27 Jun 2013 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2013 05:37 PM (IST)

टोरंटो। कनाडा के एक वैदिक हिंदू मंदिर में दो लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। इससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

टोरंटो। कनाडा के एक वैदिक हिंदू मंदिर में दो लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। इससे यहां अल्पसंख्यक समुदाय में गुस्से की लहर है। लोग इसे हिंदुओं के खिलाफ घृणा अपराध के रूप में देख रहे हैं।

ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गत 23 जून को दो लोगों ने बेसबॉल के बल्ले से मंदिर की सामने वाली तीन खिड़कियां तोड़ डालीं। वीडियो रिकॉर्डिग में हमलावरों की करतूत साफ दिखाई दे रही है। तोड़फोड़ करने के बाद वे बल्ले वहीं छोड़कर भाग गए। रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थल से मिले एक बल्ले पर सिख नाम लिखा हुआ है। साथ ही यहां सिख धार्मिक चिह्न कंडा भी मिला है।

वैदिक हिंदू संस्कृति समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोयल ने कहा कि यह सामान्य तोड़ फोड़ नहीं है जो किसी ने मंदिर को नुकसान पहुंचाने के लिए की है। बल्कि यह घृणा अपराध है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और व्यथित करने वाला है। वैदिक समाज के सचिव विनय शर्मा ने कहा कि मैं हैरान हूं। कुछ चोरी नहीं हुआ, बस मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इस तरह का नस्ली हमला होगा। हालांकि सरे की पुलिस इसे घृणा अपराध नहीं मान रही और तोड़ फोड़ के मामले की तरह इसकी जांच कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर