विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धार्मिक भेदभाव को लेकर पाक दूतावास के बाहर हिंदुओं का प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Thu, 15 Aug 2013 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2013 06:05 PM (IST)

अमेरिका में हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के प्रति धार्मिक भेदभाव को लेकर चिंता जताते हुए न्यूयॉर्क स्थित पाकिस्तानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिका में हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के प्रति धार्मिक भेदभाव को लेकर चिंता जताते हुए न्यूयॉर्क स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन किया।

इंडियन अमेरिकन इंटलेक्च्वल्स फोरम के अध्यक्ष नरेन कटारिया ने कहा कि पूरे विश्व को पाकिस्तान में हो रहे धार्मिक भेदभाव पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक पाकिस्तान सरकार द्वारा इस मसले पर ध्यान न देने के कारण वहां बहुत कम हिंदू और सिख बचे हैं। विभाजन के समय पाकिस्तान में करीब 22 से 25 फीसद हिंदू और सिख थे, लेकिन अब वहां केवल एक फीसद हिंदू और सिख हैं। रैली का आयोजन बुधवार को किया गया था। इसके माध्यम से पाकिस्तान में हिंदू, सिख, ईसाई और बौद्ध जैसे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति धार्मिक भेदभाव को लेकर चिंता जाहिर की गई।

कटारिया ने कहा, 'पाकिस्तान में हजारों हिंदू परिवार अलग-थलग पड़ गए हैं। उत्पीड़न के कारण वे वहां से पलायन करने को मजबूर हुए हैं।' उन्होंने ओबामा प्रशासन से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।