Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाफिज ने भारत को फिर धमकाया

    By Edited By:
    Updated: Sat, 10 Aug 2013 06:20 AM (IST)

    मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आग उगली है। जमात-उद-दावा के सरगना ने शुक्रवार को ट्वीट कर भारत से कश्मीर छीन लेने की धमकी दी है। भारत के अलावा उसने इजरायल और म्यांमार को भी ट्विटर से चेतावनी दी है।

    लाहौर। मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आग उगली है। जमात-उद-दावा के सरगना ने शुक्रवार को ट्वीट कर भारत से कश्मीर छीन लेने की धमकी दी है। भारत के अलावा उसने इजरायल और म्यांमार को भी ट्विटर से चेतावनी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: पाकिस्तान ने मानी दाऊद के होने की बात

    इसके कुछ घंटों बाद ही हाफिज सईद ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हजारों लोगों के साथ ईद की नमाज अदा की। हाफिज की धमकी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय तटरक्षक गार्ड ने भी दिल्ली पर लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के हमले की चेतावनी जारी होने के बाद पश्चिमी समुद्रतटीय इलाकों में निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है।

    पढ़ें: बंद नहीं दोस्ती के दरवाजे

    गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज का आयोजन सईद के संगठन जमात-उद-दावा ने किया था। इसके लिए लाहौर में कई जगह सईद के फोटो वाले पोस्टर भी लगाए गए थे। हाफिज ने जेहादियों को उकसाते हुए ट्वीट किया, 'वह समय नजदीक है, जब कश्मीर, फलस्तीन और म्यांमार में उत्पीड़न का शिकार हुए लोग आजाद हवा में ईद का जश्न मनाएंगे। इंशा अल्लाह, ईद मुबारक।' हाफिज ने ट्वीट में लिखा, 'हम इम्तहान के वक्त में आपको ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। आपकी जीत के बाद जल्द ही पूरी दुनिया आपको ईद मुबारक कहेगी।'

    उसने आगे लिखा है कि अल्लाह आपके बलिदान को जाया नहीं जाने देगा, उम्माह गौरवान्वित होंगे, इस्लाम मजबूत होगा। ऐसा समय नजदीक है कश्मीर। यह ट्वीट उसने अपने ट्विटर अकाउंट हाफिजसईदजेयूडी से किया है।

    गौरतलब है कि भारत लगातार पाकिस्तान से कहता आ रहा है कि 2008 के मुंबई हमले के मास्टमाइंड को कठघरे में खड़ा किया जाए। पाकिस्तान में उसे अक्सर भारत विरोधी रैलियों को संबोधित करते हुए भी देखा गया है। पिछले साल अमेरिका ने भी सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था।

    हाफिज की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    इस सब के बाद भी पाकिस्तान कहता है कि उसके पास हाफिज सईद के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। नतीजतन वह खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के हमले में छह अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर