यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भविष्य में चांद के गढ्डों में जाकर रहेगा मानव
वाशिंगटन। चंद्रमा की सतह पर मौजूद बड़े बड़े गढ्डे भविष्य में मनुष्य के रहने के स्थान हो सकते हैं। एक ...और पढ़ें

वाशिंगटन। चंद्रमा की सतह पर मौजूद बड़े बड़े गढ्डे भविष्य में मनुष्य के रहने के स्थान हो सकते हैं। एक हालिया शोध के मुताबिक, ये गढ्डे मनुष्य को विकिरण, धूल और तापमान के बढ़ने या घटने से पैदा होने वाली समस्याओं से बचाएंगे।
नासा के मुताबिक ये गढ्डे अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी शरणगाह बनेंगे। चंद्रमा की सतह पर लाखों की संख्या में बड़े बड़े गढ्डे मौजूद हैं जिन्हें क्रेटर कहा जाता है। इनके अलावा छोटे गढ्डे भी हैं। भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी बस्तियां बसाने के दौरान मनुष्य इनका इस्तेमाल रहने और अनुसंधान के लिए कर सकता है। इन गढ्डों का चौड़ाई पांच मीटर से लेकर 900 मीटर तक है। पहले इनमें से तीन की पहचान जापान के कागुया अंतरिक्षयान से ली गई तस्वीरों के जरिये की गई थी।
इसके बाद कंप्यूटर की नई विधि के जरिये हजारों और गढ्डों की खोज की गई। नासा के लूनर रीकांसस आर्बिटर [एलआरओ] अंतरिक्षयान के नैरो एंगल कैमरा [एनएसी] की मदद से चंद्रमा के सतह की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें ली गई हैं। टेम्पा स्थित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के रोबर्ट वेंगर ने कहा, चंद्रमा की सतह पर मनुष्य की गतिविधियों में ये गढ्डे काफी मदद कर सकते हैं। ज्यादातर ये गढ्डे बड़े बड़े क्रेटर की शक्ल में मिलते हैं। चंद्रमा पर दिखने वाले बड़े बड़े काले धब्बे यही क्रेटर हैं जिनमें लाखों वर्षो पूर्व लावा बहा करता था।
