विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में पांच हिंदू बच्चों का अपहरण

By Edited By:
Published: Thu, 29 May 2014 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 29 May 2014 06:06 PM (IST)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद व्यक्ति ने पांच हिंदू बच्चों का अपहरण कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों को स्कूल से लौटने के दौरान अगवा किया गया।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद व्यक्ति ने पांच हिंदू बच्चों का अपहरण कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों को स्कूल से लौटने के दौरान अगवा किया गया। हथियारबंद व्यक्ति ने बच्चों को डेरा अल्लाह यार इलाका से उठाया। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों की उम्र 5-10 साल के बीच है।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अपहृत बच्चों को सिंध प्रांत में रखा गया है। अपहृत बच्चे साधारण हिंदू परिवार के है और डेरा अल्लाह यार इलाके में रहते हैं।

पढ़ें: भारत ने रिहा किए 32 पाकिस्तानी मछुआरे