विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में पहली बार महिला बनी संसद अध्यक्ष

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 16 Oct 2015 10:22 PM (IST)

यूसीपीएन-माओवादी की ओनसारी घरती मागर शुक्रवार को नेपाली संसद की नई अध्यक्ष चुनी गईं। ओनसारी संसद अध्यक्ष बनने वाली पहली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काठमांडू। यूसीपीएन-माओवादी की ओनसारी घरती मागर शुक्रवार को नेपाली संसद की नई अध्यक्ष चुनी गईं। ओनसारी संसद अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। नेपाल वर्कर्स और पीजेंट्स पार्टी की ओर से पद के दावेदार के तौर पर सांसद अनुराधा थापा मागर का नाम वापस लेने के बाद घरती के नाम पर संसद में आम सहमति बनी। घरती इससे पहले संसद उपाध्यक्ष थीं। सीपीएन-यूएमएल, यूसीपीएन-माओवादी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल, मधेसी जनाधिकार फोरम-लोकतांत्रिक और कुछ छोटी पार्टियों ने घरती का समर्थन किया।

प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने भी उनकी उम्मीदवारी को समर्थन दिया। वहीं गंगा प्रसाद यादव को निर्विरोध रूप से संसद का उपाध्यक्ष बनाया गया। संविधान लागू होने के बाद हाल ही में केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला की जगह ली। कोइराला ने नई संसद के गठन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।