विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां की मौत के बाद बच्चे ने लिया जन्म

By Edited By:
Published: Mon, 04 Mar 2013 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2013 09:50 PM (IST)

न्यूयॉर्क। मां की मौत के बाद डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु को सिजेरियन के जरिये बचा लिया। हालांकि जन्म के समय से ही गंभीर बच्चे को वे बचाने में असफल रहे।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। मां की मौत के बाद डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु को सिजेरियन के जरिये बचा लिया। हालांकि जन्म के समय से ही गंभीर बच्चे को वे बचाने में असफल रहे।

दरअसल, ब्रुकलिन में नियमित जांच के लिए जा रहे 21 वर्षीय दंपति नाथन और रेजी की कैब को एक बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे ने जन्म तो लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले बीएमडब्ल्यू में सवार दोनों व्यक्ति फरार हैं। वे गाड़ी छोड़ तुरंत वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस खोजबीन में जुटी है। कैब ड्राइवर की हालत गंभीर है। दंपति जांच के लिए लांग आइलैंड हॉस्पिटल जा रहे थे। दोनों ने एक साल पहले ही शादी की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।