यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाने वाला नया धूमकेतु मिला
यूरोपीय खगोलशास्त्रियों ने सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाने वाले एक नए धूमकेतु की खोज की है। यह धूमकेतु आकार ...और पढ़ें

लंदन। यूरोपीय खगोलशास्त्रियों ने सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाने वाले एक नए धूमकेतु की खोज की है। यह धूमकेतु आकार में बहुत छोटा है और अंतरिक्ष में प्रकाश पुंज की तरह चमक रहा है।
टेड ऑबजरवेटरी टेनरिफ एस्ट्रॉयड सर्वे टीम के शोधकर्ताओं ने इसे पी/2014 सी1 या टोटोस नाम दिया है। इस धूमकेतु की कक्षा बृहस्पति और मंगल के बीच स्थित है। ऐसे में यह पृथ्वी के नजदीक नहीं आ सकता। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेन स्थित अपने ऑप्टिकल ग्राउंड स्टेशन से गत एक फरवरी को इस धूमकेतु की खोज की थी। अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ के सूक्ष्म ग्रह केंद्र ने गत चार फरवरी को इसकी खोज की पुष्टि की घोषणा की थी। इससे पहले आठ अन्य वैधशालाएं इस धूमकेतु के देखे जाने की पुष्टि कर चुकी थीं।
मंगल पर पानी की मौजूदगी के मिले सुराग
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सभी धूमकेतु अपने आप में खासा महत्व रखते हैं क्योंकि इन्होंने पृथ्वी के निर्माण की प्रक्रिया में यहां पानी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पिछले साल यूरोपीय टीम के अंतरिक्षयान रोसेटा ने एक अन्य धूमकेतु की खोज की थी।
