विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंग्रेजी भाषा में चीन, पाक से ज्यादा दक्ष भारत

By Edited By:
Published: Sun, 04 Nov 2012 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2012 07:10 PM (IST)

लंदन: अंग्रेजी भाषा में दक्षता के लिहाज से भारत अपने प्रतिस्पर्धी मुल्क चीन से बहुत आगे है। दुनियाभर के करीब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। अंग्रेजी भाषा में दक्षता के लिहाज से भारत अपने प्रतिस्पर्धी मुल्क चीन से बहुत आगे है। दुनियाभर के करीब 54 देशों की इस सूची में भारत जहां 14वें स्थान पर है वहीं चीन 36वें स्थान पर।

यह सर्वेक्षण एजुकेशन फ‌र्स्ट नामक संगठन ने कराया है, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी निजी शिक्षा कंपनियों में से एक है। सर्वेक्षण में स्वीडन को जहां पहला स्थान मिला है, वहीं डेनमार्क, नीदरलैंड, फिनलैंड और नार्वे क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।

संगठन से जुड़े वरिष्ठ भाषा-शिक्षा विशेषज्ञ कैरोलाइन इंग्स्टलर के मुताबिक चीन पिछले साल इस सूची में 29वें स्थान पर था। पर इस साल गिरावट के साथ वह 36वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि इसका प्रमुख कारण यह है कि चीन में स्कूली शिक्षा पूरी होने के साथ ही अंग्रेजी भाषा की शिक्षा भी पूरी हो जाती है। खास बात यह है कि भारत का दूसरा पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में 17वें स्थान पर है। जबकि लीबिया सबसे नीचे 54वें स्थान पर है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।