विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16 की किशोरी से 33 लोगों ने 36 घंटे किया था दुष्कर्म, शहर छोड़ने की तैयारी में पीड़िता

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 31 May 2016 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 08:45 PM (IST)

16 साल की किशोरी से 33 लोगों ने 36 घंटे दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने किशोरी का नग्न वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट कर दिया था।

News Article Hero Image

रियो डि जेनेरियो, रायटर। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी उम्र 22 और 20 वर्ष है। चार अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। इनमें मादक पदार्थो के कारोबार से जुड़ा रेड गैंग का स्थानीय प्रमुख सर्गेई सिल्वा भी है। अगस्त में ओलंपिक की मेजबानी करने जा रहे रियो के जिस झुग्गी बस्ती में यह घटना हुई थी वहां इस गैंग का काफी प्रभाव है। पुलिस का मानना है कि इस घटना में ड्रग तस्कर शामिल थे।

ब्राजील में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की समस्या की ओर पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाली यह घटना 21 मई की है। 16 साल की किशोरी के साथ 33 लोगों ने 36 घंटे तक दुष्कर्म किया था। एक आरोपी द्वारा किशोरी का नग्न वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि पीडि़ता और उसका परिवार फिलहाल राजकीय सुरक्षा में है और वे शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की मुख्य जांचकर्ता क्रिस्टीना बेन्टो ने सोमवार को दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए कहा कि अब जांच आरोपियों की सही संख्या पता करने और उनकी पहचान पर केंद्रित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि घटना में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े लोग शामिल हैं। सर्गेई की गिरफ्तारी से उनकी पहचान होने की उम्मीद है। इस बीच, ओ ग्लोबो समाचार पत्र ने अपने वेबसाइट पर एक ऑडियो डाला है। इसमें मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़ा एक शख्स झुग्गी में रहने वाले लोगों को किशोरी के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आदेश देता सुनाई पड़ता है।

गोवा में समाया इस देश के नागरिकों का खौफ, घिनौनी हरकत में नहीं लगाते देर

दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा सोनिया गांधी थक चुकी हैं, छोड़ देनी चाहिए कुर्सी