विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांधी पर गलत पोस्ट डालकर फंसे डोनाल्ड ट्रंप

By Manoj YadavEdited By:
Published: Tue, 01 Mar 2016 08:58 AM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2016 09:19 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक उद्धरण पोस्ट किया और इसे महात्मा गांधी का बताया है।

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रमुख रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और इसे महात्मा गांधी का बताया है। लेकिन अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, महात्मा गांधी द्वारा इन शब्दों के प्रयोग किए जाने का कोई प्रमाण नहीं है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पहले वे आपकी अवहेलना करते हैं। फिर वे आप पर हंसते हैं। उसके बाद वे आपसे लड़ते हैं तब आपकी जीत होती है-महात्मा गांधी।' ट्रंप ने अपने लिए समर्थन जुटाने के तहत यह पोस्ट किया। इसके साथ अल्बामा में उनके चुनाव प्रचार में समर्थकों की भीड़ का फोटो भी लगाया गया है।

इसके तुरंत बाद ट्रंप विरोधी लॉबी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई। अमेरिका की शीर्ष राजनीतिक वेबसाइट द हिल ने लिखा, 'इस बात का रिकॉर्ड नहीं है कि गांधी ने कभी ऐसा कहा था।' क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर ने इसे 10 शीर्ष गलत राजनीति उद्धरण में शामिल किया है। इस बारे में अभी ट्रंप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।