विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में ट्रंप के समर्थक और विरोधी भिड़े

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 04:28 PM (IST)

ट्रंप समर्थकों ने अमेरिका के 50 राज्यों में से 28 में इस तरह की जनसभाओं का आयोजन किया था। इसी ...और पढ़ें

अमेरिका में ट्रंप के समर्थक और विरोधी भिड़े
अमेरिका में ट्रंप के समर्थक और विरोधी भिड़े

बर्कले, रायटर। अमेरिका के बर्कले शहर में शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गए। ट्रंप की नीतियों के समर्थन के लिए उनके समर्थक देश भर से एकत्रित हुए थे। इसी दौरान ट्रंप विरोधियों भी इकट्ठे होकर उनका विरोध करने पहुंच गए। इसी दौरान एक पार्क में दोनों पक्षों का टकराव हो गया।

दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर डंडे चलाए। इस दौरान ट्रंप समर्थकों ने अपने विरोधियों और पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे (मिर्च फौव्वारे) का भी इस्तेमाल किया। टकराव में एक बुजुर्ग ट्रंप समर्थक को जमीन पर पटक दिया गया जिससे उसके सिर में चोट आई है।

ट्रंप समर्थकों ने अमेरिका के 50 राज्यों में से 28 में इस तरह की जनसभाओं का आयोजन किया था। इसी दौरान बर्कले में विरोधी भी नारेबाजी करते हुए उनके सामने पहुंच गए। कुछ देर तक मची अफरातफरी के बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया। ट्रंप समर्थक संगठन के प्रमुख पीटर बोकिन के मुताबिक विरोधी राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम राष्ट्रपति के समर्थन में एकजुटता दिखाएं।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, ओबामा ने कराई थी मेरी फोन टैपिंग