विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, ओबामा ने कराई थी मेरी फोन टैपिंग

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 06:15 AM (IST)

ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चुनाव के दौरान राष्ट्रपति ओबामा मेरी फोन टैपिंग कराकर कितने निचले स्तर तक गिर गए। बुरा (या बीमार) आदमी।'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, ओबामा ने कराई थी मेरी फोन टैपिंग
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, ओबामा ने कराई थी मेरी फोन टैपिंग

वाशिंगटन, रायटर/प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया। ट्रंप ने दावा किया कि ओबामा ने राष्ट्रपति रहते हुए उनकी फोन टैपिंग कराई थी। हालांकि ओबामा के प्रवक्ता केविन लुइस से आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने किसी भी अमेरिकी नागरिक को सर्विलांस पर रखने का आदेश नहीं दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, बराक ओबामा ने अक्टूबर 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनावी कंपेन (अभियान) के दौरान उनकी फोन टैपिंग कराई थी। हालांकि ट्रंप ने अपने आरोपों के समर्थन में किसी तरह का कोई साक्ष्य पेश नहीं किया।

ट्रंप ने शनिवार को कई सिलसिलेवार ट्वीट किए। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा कराई गई इस कथित फोन टैपिंग को वाटरगेट बताया। ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चुनाव के दौरान राष्ट्रपति ओबामा मेरी फोन टैपिंग कराकर कितने निचले स्तर तक गिर गए। बुरा (या बीमार) आदमी।'

यह भी पढ़ें: विदेश सचिव एस. जयशंकर ने कहा, भारत-अमेरिका दोस्ती की राह में कोई बाधा नहीं