विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका से रिश्ते सुधारने को चीन ने शीर्ष राजनयिक भेजा

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 08:15 PM (IST)

द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों के मसलों पर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

अमेरिका से रिश्ते सुधारने को चीन ने शीर्ष राजनयिक भेजा
अमेरिका से रिश्ते सुधारने को चीन ने शीर्ष राजनयिक भेजा

बीजिंग, प्रेट्र। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शासन आने के बाद चीन वहां के पहले दौरे पर अपने शीर्ष राजनयिक को भेजा है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों में दक्षिण चीन सागर और कारोबारी संबंधों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बताया कि स्टेट काउंसलर यांग जिएची दो दिन के वाशिंगटन दौरे पर हैं। वह द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों के मसलों पर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। ट्रंप के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद चीन के किसी वरिष्ठ अधिकारी का यह पहला दौरा है। चीन के शीर्ष राजनयिक यांग वाशिंगटन में राजदूत के तौर पर भी काम कर चुके हैं। ट्रंप ने अपने पूर्व के रुख से हटते हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फोन पर वार्ता में 'वन चाइना पालिसी' का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें: भारतीय इंजीनियर की याद में कंसास में शांति मार्च