विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने किया पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफसी-31 का परीक्षण

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 06:58 PM (IST)

चीन ने पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जे-31 का परीक्षण किया जिसे अमेरिका के एफसी-31 का जवाब माना जा रहा है।

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

बीजिंग, एएफपी। चीन ने पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का परीक्षण किया है। स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम के एकाधिकार को तोड़ने के मकसद से चीन ने दुनिया के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का इजाद किया है।

इस लड़ाकू विमान का परीक्षण ऐसे वक्त पर किया गया है जब साउथ चाइन सी पर तनातनी के बाद बदले माहौल में चीन लगातार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है और हाल के दिनों में पहली बार वह पश्चिमी प्रशांत में सैन्य अभ्यास का नेतृत्व कर रहा है।

चाइना डेली की ख़बर के मुताबिक, पहली बार आसमान में उड़ान भरनेवाले FC-31 Gyrfalcon जेट पहले से मौजूद जे-31 का ही अत्याधुनिक रूप है। ऐसा कहा जा रहा है कि दो इंजन से लैस चीन का यह अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर जेट माने जानेवाले एफ-35 का जवाब है।

पढ़ें- दक्षिण चीन सागर में चीन के लियोनिंग अभ्यास से बिफरे जापान-ताइवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।