विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा विवाद: भारत के साथ तनातनी के बीच युद्धाभ्यास में जुटी चीन की सेना

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2017 11:19 AM (IST)

चीन की सेना तिब्बत में 5,100 मीटर की ऊंचाई पर अभ्यास कर रही है। नए हथियारों का परीक्षण करने के अलावा इसमें लाइव फायरिंग अभ्यास भी किया जा रहा है।

सीमा विवाद: भारत के साथ तनातनी के बीच युद्धाभ्यास में जुटी चीन की सेना
सीमा विवाद: भारत के साथ तनातनी के बीच युद्धाभ्यास में जुटी चीन की सेना

बीजिंग, प्रेट्र। सिक्किम सेक्टर में डोकलाम को लेकर भारत के साथ उत्पन्न तनातनी के बीच चीन की सेना युद्धाभ्यास में जुट गई है। तिब्बत के ऊंचाई वाले क्षेत्र में चीन सेना ने युद्ध की वास्तविक परिस्थितियों जैसा माहौल तैयार किया है। इस अभ्यास में सेना हल्के लड़ाकू टैंक सहित नए हथियारों का परीक्षण भी कर रही है।

भूटान, भारत और चीन के संधि स्थल पर बीजिंग ने पिछले महीने सड़क निर्माण शुरू किया था। भारतीय सेना ने हस्तक्षेप कर चीन का निर्माण कार्य रोक दिया जिससे दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। जिस क्षेत्र को लेकर तीन सप्ताह से तनाव चल रहा है भारत उसे डोक ला कहता है। भूटान इस क्षेत्र को डोकलाम और चीन डोंगलोंग कहते हुए क्षेत्र पर दावा कर रहा है। चीन ने भारत से इस क्षेत्र से अपनी सेना हटाने की शर्त रखी है जिसे भारत ने मानने से साफ इन्कार कर दिया है।

चीन की सेना तिब्बत में 5,100 मीटर की ऊंचाई पर अभ्यास कर रही है। नए हथियारों का परीक्षण करने करने के अलावा इसमें लाइव फायरिंग अभ्यास भी किया जा रहा है। इसमें शाखाओं के बीच तालमेल की समग्र जांच भी की जा रही है। इसमें आक्रामक और रक्षात्मक तरीके का भी परीक्षण किया जा रहा है। पिछले सप्ताह चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल वू क्विन ने कहा था कि सैन्य अभ्यास के दौरान करीब 35 टन के टैंक का परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चीन ने क्यों कहा- अब खेलेंगे सिक्किम कार्ड, नहीं होगी मोदी-चिनफिंग मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।