विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिक्किम में भारत को आंखें दिखा रहे चीन की नहीं हजम हो रही ये बात

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 13 Jul 2017 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jul 2017 03:33 PM (IST)

चीन जहां एक तरफ भारत को लगातार धमकियां दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत-पाकिस्‍तान के संबंधों को लेकर उसने यह मंशा जताई है।

सिक्किम में भारत को आंखें दिखा रहे चीन की नहीं हजम हो रही ये बात
सिक्किम में भारत को आंखें दिखा रहे चीन की नहीं हजम हो रही ये बात

बीजिंग, एएनआइ। सिक्किम विवाद को लेकर भारत को लगातार आंखें दिखा रहे चीन ने एक नई चाल चली है। एक तरफ जहां वह भारत के साथ जारी विवाद को लेकर बिल्‍कुल भी पीछे हटने के मूड में नहीं है, वहीं दूसरी तरफ अब उसने कहा है कि वह भारत-पाकिस्‍तान संबंधों को सुधारना चाहता है। जी हां, चीन ने कहा है कि वह भारत-पाकिस्‍तान के संबंधों को सुधारने के लिए एक रचनात्‍मक भूमिका निभाने को तैयार हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गेंग शुआंग ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, दक्षिण एशिया में पाकिस्‍तान और भारत दोनों महत्‍वपूर्ण देश हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष से न सिर्फ दोनों देशों की शांति और स्थिरता को, बल्कि क्षेत्र की शांति और स्थिरता को भी नुकसान होगा।

शुआंग ने आगे कहा, हम आशा करते हैं कि दोनों पक्ष क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए अधिक काम कर सकते हैं और तनाव बढ़ाने से बच सकते हैं। चीन भारत और पाकिस्तान के संबंधों को सुधारने के लिए एक रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत और पाकिस्‍तान के बीच के संबंधों में और तल्‍खी आ गई है। जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में लश्‍कर-ए-तैयबा का हाथ होने की बात सामने आई है। वहीं हालिया समय में पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठ की घटनाएं भी काफी बढ़ी हैं।

वहीं भारत-चीन की बात करें तो दोनों के बीच सिक्किम सीमा पर तनातनी जारी है। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब चीन ने भारतीय जवानों पर सीमा पार करने का आरोप लगाया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच के संबंधों में तल्‍खी आ गई है। चीन अब तक तमाम आरोप लगाते हुए भारत को आंखें दिखा रहा है। मगर भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: चीन की धमकी उसके उत्पादों की तरह, भारत पर नहीं कर सकता हमला 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।