Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन ने माना पाकिस्तान ने मुंबई में किया था नरसंहार, मारे गए थे 164 लोग

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 07:55 PM (IST)

    डॉक्यूमेंट्री में जिक्र किया गया है कि हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का रोल था और उसके पाकिस्तानी सरपरस्तों का भी।

    मुंबई। 26\11\2008 मुंबई में हुआ भारत का सबसे बड़ा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। ये खुलासा पाकिस्तान के ही हितैशी कहे जाने वाले देश चीन ने किया है। चीन के सरकारी चैनल CCTV9 ने एक डॉक्यूमेंट्री में पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का विस्तार से जिक्र किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया किया गया है कि हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का रोल था और उसके पाकिस्तानी सरपरस्तों का भी। गौरतलब है कि 26 और 29 नवंबर के बीच मुंबई में हुए हमलों में 164 लोगों की जानें गई थीं। 300 से भी ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति चीन के बदले तेवर को देख साफ पता चल रहा है कि ये चीन की बदली हुई नीति में परिवर्तन का नतीजा हो सकती है।

    इसके पीछे वजह ये भी हो सकती है कि बीते दिनों चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के भारत के प्रस्ताव में अड़ंगा डाल दिया था। यूनाइटेड नेशंस में भारत के इस प्रस्ताव को रोकने के बाद चीन की अंतराष्ट्रीय बिरादरी में काफी किरकिरी हुई थी।

    माना जा रहा है इसी वजह से शायद चीन ने अपने रुख में परिवर्तन का फैसला किया है। चीन ने 'लखवी के समर्थन में भी कहा था कि लखवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इतना ही नहीं चीन ने पिछले साल जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की यूएन में अल कायदा सेक्शन कमेटी द्वारा लिस्टिंग में आपत्ति जताई थी।

    नाराज बेरहम बीवी ने फेवीक्विक से चिपका दी पति की..

    क्रूर IS की दरिंदगी, संबंध न बनाने पर 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

    comedy show banner
    comedy show banner