विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे लंबी समुद्री सुरंग बनाएगा चीन

By Edited By:
Published: Fri, 14 Feb 2014 07:03 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2014 07:05 PM (IST)

चीन समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने की तैयारी में है। चीनी इंजीनियर इसके निर्माण की रूपरेखा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शंघाई। चीन समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने की तैयारी में है। चीनी इंजीनियर इसके निर्माण की रूपरेखा सरकार को अप्रैल तक सौंप देंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य 2015 या 2016 में शुरू हो सकता है। इसे बनाने में लगभग दस वर्ष का समय लगेगा।

पढ़ें: दुबई में खुलेगी सबसे ऊंची हवाई सुरंग

चाइना डेली अखबार ने प्रोजेक्ट के एक इंजीनियर के हवाले से शुक्रवार को बताया कि सुरंग की लंबाई 123 किमी होगी, जो वर्तमान में विश्व रिकॉर्डधारी जापान की सेईकन सुरंग से दोगुनी होगी। इसका निर्माण 2026 तक पूरा होगा। जापान की सुरंग होंशू व होक्काइडो द्वीपों को जोड़ती है और इसकी लंबाई करीब 54 किलोमीटर है।

चीन की प्रस्तावित समुद्री सुरंग उसके पूर्वोत्तर प्रांत लियोनिंग के डालियान शहर को पूर्वी शेडोंग के यांताइ शहर से जोड़ेगी। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच की चौदह सौ किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ घंटे का समय लगता है, लेकिन इसके निर्माण से यह दूरी महज 40 मिनट में तय हो जाएगी।

अखबार ने कहा कि चीन ने 1994 में एक हजार करोड़ डॉलर (करीब 62 हजार करोड़ रुपये) की लागत से सुरंग का निर्माण 2010 तक पूरा करने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब इस सुरंग के निर्माण पर 3630 करोड़ डालर (करीब 2.26 लाख करोड़ रुपये) की लागत आने का अनुमान लगाया गया है।

गौरतलब है कि जापान में सेईकन सुरंग के निर्माण में 20 वर्ष लगे थे। इसे 1988 में खोला गया था।