विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरे बच्चे पर आर्थिक मदद देगा चीन, शिशु जन्मदर बढ़ाने के लिए पहली बार उठाएगा यह कदम

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 03:21 PM (IST)

चीन ने पिछले साल अपनी चार दशक पुरानी परिवार नियोजन नीति में बदलाव करके दूसरे बच्चे की अनुमति दी थी।

दूसरे बच्चे पर आर्थिक मदद देगा चीन, शिशु जन्मदर बढ़ाने के लिए पहली बार उठाएगा यह कदम
दूसरे बच्चे पर आर्थिक मदद देगा चीन, शिशु जन्मदर बढ़ाने के लिए पहली बार उठाएगा यह कदम

बीजिंग, आइएएनएस। शिशु जन्मदर बढ़ाने के लिए चीन सरकार पहली बार एक प्रोत्साहन योजना लाने जा रही है। इसके लिए दूसरा बच्चा पैदा करने के इच्छुक दंपतियों को आर्थिक मदद देने पर विचार चल रहा है। यह कदम हालिया सर्वे के बाद उठाया जा रहा है। इसमें पता चला कि कई लोग अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन इसके आड़े आर्थिक तंगी आ रही है।

चाइना डेली अखबार के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग के उप मंत्री वांग पीएन ने कहा, 'चीन में हर परिवार को दूसरे बच्चे का अधिकार है, लेकिन इस राह में अभी कुछ अड़चनें हैं। इनको दूर करने की जरूरत है। सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर आर्थिक मदद देने पर विचार कर रही है।' आयोग द्वारा 2015 में कराए गए सर्वे में 60 फीसद परिवारों ने आर्थिक तंगी के चलते दूसरे बच्चे में रुचि नहीं दिखाई थी।

गौरतलब है कि चीन ने पिछले साल अपनी चार दशक पुरानी परिवार नियोजन नीति में बदलाव करके दूसरे बच्चे की अनुमति दी थी। इसके चलते साल 2016 में 1.78 करोड़ शिशुओं का जन्म हुआ। 2015 के मुकाबले 13 लाख की वृद्धि हुई। यह पिछले 20 सालों में सर्वाधिक वृद्धि थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से रिश्ते सुधारने को चीन ने शीर्ष राजनयिक भेजा