विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलिफोर्निया में अक्टूबर में मनेगा हिंदू जागरुकता माह

By Edited By:
Published: Wed, 26 Jun 2013 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2013 05:01 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की सीनेट ने हिंदू अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देने के लिए एक प्रस्ताव पारित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की सीनेट ने हिंदू अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। इसके तहत इस साल अक्टूबर को हिंदू जागरुकता माह के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।

सीनेट में बहुमत दल की नेता एलेन कॉर्बेट ने प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने में वाशिंगटन स्थित हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन [एचएएफ] के साथ काम किया। कॉर्बेट हिंदू अमेरिकियों के प्रति अपने समर्थन के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कैलिफोर्निया 3.7 लाख से अधिक हिंदू अमेरिकियों का घर है, जो हमारे राज्य की विविधता और शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कारोबार, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में पेशेवर दक्षता को मजबूत करते हैं।

प्रस्ताव में स्वामी विवेकानंद द्वारा 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अमेरिका को आधिकारिक रूप से हिंदू धर्म से परिचित कराने का उल्लेख है। सोमवार को पारित हुए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि कैलिफोर्निया में अब 50 से अधिक हिंदू मंदिर है। वहीं सैन फ्रांसिस्को बे क्षेत्र में इनकी संख्या 20 से अधिक है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर