यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले बेटी अब जरूरी कागजात ट्रेन में भूल गए कैमरन
पिछले साल एक बार पब में अपनी बेटी को भूल आने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सप्ताहांत के दौरान ...और पढ़ें

लंदन। पिछले साल एक बार पब में अपनी बेटी को भूल आने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सप्ताहांत के दौरान ट्रेन में महत्वूपर्ण सुरक्षा कागजातों वाला रेड बॉक्स ही भूल गए। सोमवार को मीडिया रिपोर्टो में यह खबर दी गई।
'डेली मिरर' के पहले पन्ने पर एक तस्वीर प्रकाशित की गई है जिसमें ट्रेन के एक टेबल पर बॉक्स में चाबी को लगा हुआ दिखाया गया है। यह फोटो शनिवार को एक साथी यात्री ने उस समय ली थी जब कैमरन ट्रेन के दूसरे हिस्से में थे। उस यात्री ने कहा कि यदि मैं चाहता तो संभवत उसे लेकर चला जाता। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट सुरक्षा उल्लंघन नहीं होने और पूरे समय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बॉक्स के होने की बात पर अड़ा है। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जॉन प्रेस्कॉट ने कहा कि सरकारी गोपनीय दस्तावेजों को लेकर देश के प्रधानमंत्री की लापरवाही से मैं काफी विचलित हूं। बॉक्स में सीरिया से संबंधित अति गोपनीय खुफिया जानकारी हो सकती है।
पिछले वर्ष कैमरन अपनी आठ वर्षीय बेटी नैंसी को चेकुअर्स के एक पब में भूल गए थे। दरअसल, उस समय उन्हें यह गतलफहमी हो गई थी कि वह किसी दूसरी कार में चली गई होगी। घर पहुचंने पर उन्हें अहसास हुआ कि बेटी पब में ही रह गई। बाद में उनकी पत्नी सामंथा उसे लेकर घर आई। उल्लेखनीय है कि इन रेड बॉक्स का उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों को दूसरे स्थानों पर भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 1860 के बाद इसके डिजायन में मामूली फर्क आया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर