विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मक्‍का की मस्जिद में हमले की साजिश नाकाम, 11 लोग घायल

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 24 Jun 2017 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 09:38 AM (IST)

मक्का की ग्रैंड मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है और इस्लाम में सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगह काबा के चारों ओर बनी है।

मक्‍का की मस्जिद में हमले की साजिश नाकाम, 11 लोग घायल
मक्‍का की मस्जिद में हमले की साजिश नाकाम, 11 लोग घायल

रियाद, रायटर। मक्का की पवित्र मस्जिद पर हुए एक आत्मघाती आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने मक्का मस्जिद पर आंतकवादी हमले की एक योजना असफल कर दी है। इस दौरान 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में 5 सुरक्षाकर्मी और 6 विदेशी यात्री शामिल है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने मुस्लिमों की पवित्र मक्का मस्जिद के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया। अल अरेबिया टीवी और सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस आतंकी हमले की साजिश तीन आतंकी संगठन मिलकर रच रहे थे जिनमें से दो मक्का के ही है। मक्का के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पुलिस ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आतंकियों का निशाना यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना था। हमला मस्जिद के पास उस वक्त हुआ जब लाखों की संख्या में लोगों दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए वहां पहुंचे थे। मस्जिद में लोग रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार की नमाज के लिए जुटे थे। हमले को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है और इस्लाम में सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगह काबा के चारों ओर बनी है। ईद की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में मुसलमान दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मक्का आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: घाटी में आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने कसी नकेल, 22 दिनों में 21 आतंकी ढेर