विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोको हराम आतंकियों ने 100 महिलाओं को अगवा किया

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 19 Dec 2014 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 12:11 PM (IST)

नाईजीरिया के उत्तर पूर्व गुमसुरी गांव पर बोको हराम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने धावा बोलकर 100 से अधिक महिलाओं का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मायदुगुरी। नाईजीरिया के उत्तर पूर्व गुमसुरी गांव पर बोको हराम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने धावा बोलकर 100 से अधिक महिलाओं का अपहरण कर लिया और 35 लोगों की हत्या कर दी। चश्मदीदों ने बताया कि इस हमले के बाद ग्रामीण अब भी अपहृत महिलाओं की संख्या का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोको हराम के बंदूकधारी100 से अधिक महिलाओं को साथ ले गए और 35 लोगों की हत्या कर दी।

अब तक इस घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बोर्नो प्रांत के गुमसुरी गांव से मगे मुख्तार बूबा ने बताया कि बोको हराम के आतंकी महिलाओं का अपहरण कर ले गए। घटना के चार दिन बाद इसका विवरण प्राप्त हो सका। एक अधिकारी ने बताया कि जिस गांव पर आक्रमण किया गया वहां पहले सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह गांव मायदुगुरी से 70 किलोमीटर दूर है। एक सुरक्षा सूत्र ने इन अपहृतों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

पढ़ेंः बोको हराम के खिलाफ लड़ने से इन्कार करने पर 54 सैनिकों को मौत की सजा

पढ़ेंः नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 45 की मौत