विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 45 की मौत

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 21 Nov 2014 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:48 AM (IST)

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में बोको हराम आतंकिकयों के हमले में 45 लोग मारे गए हैं। सरकारी अधिकारियों और चश्मदीदों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैदुगुड़ी [ नाइजीरिया]। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में बोको हराम आतंकिकयों के हमले में 45 लोग मारे गए हैं। सरकारी अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि जिस इलाके में हमला हुआ है वहां बोको हराम के हमले बराबर होते रहते हैं। बताया गया है कि आतंकी लगभग 50 मोटरसाइकिलों पर बैठ कर आए थे। आतंकिकयों ने गांव में काम कर रहे लोगों को मारना शुरू कर दिया।

यह हमला बोरनो प्रदेश के माफा इलाके के अजायाकुरा गांव में हुआ। गांव के प्रधान मलाम बुलामा ने कहा कि हमले के बाद हमने 45 शवों की गिनती की। स्थनीय लोगो ने कहा कि अगर लोग भाग कर झाड़ियों में छिपे नहीं होते तो मरने वालों की संख्या और अधिक होती। पास के इलाके में ही पिछले महीने बोको हराम के आतंकिकयों ने 30 से अधिक लड़के लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

पढ़ेंः नाइजीरिया में बोको हराम ने की दर्जनों लोगों की हत्या