विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा ने उप राष्‍ट्रपति जो बिडन को दिया देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 01:14 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 01:34 PM (IST)

बराक ओबामा ने देश के उप-राष्‍ट्रपति जो बिडन को देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान 'प्रेजिडेंशल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित किया है।

ओबामा ने उप राष्‍ट्रपति जो बिडन को दिया देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान
ओबामा ने उप राष्‍ट्रपति जो बिडन को दिया देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान

वाशिंगटन (एएफपी)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उपराष्ट्रपति जो बिडन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेजिडेंशल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित किया। बीडन बीते आठ वर्षो से व्हाइट हाउस में ओबामा के सहयोगी रहे हैं। इस मौके पर दिए अपने संबोधन में उन्होंने बिडन को एक्सट्रा ऑर्डिनरी पर्सन बताया है।

बिडन को बताया 'शेर'

व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में ओमाबा ने बिडन को अमेरिका का सबसे अच्छा उपराष्ट्रपति और अमेरिकी इतिहास का शेर बताया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति के रूप में आाखिरी बार हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेजिडेंशल मेडल ऑफ फ्रीडम' को देते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। ओबामा ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व उन्होंने बिडन को इस पद के लिए चुना था और अपने पूरे कार्यकाल में कभी एक पल भी ऐसा नहीं आया जब उन्हें अपने उस निर्णय पर संदेह हुआ हो।

रूस और चीन कभी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला : बराक ओबामा

बिडन ने ओबामा का किया आभार व्यक्त

उन्होंने ओबामा से इस सम्मान को देने के लिए थैंंक्स भी कहा और ओबामा समेत उनके पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया। वहीं इस सम्मान को पाकर अभिभूत हुए बिडन ने कहा कि वह जिस सम्मान के हकदार हैं, यह सम्मान उसकी तुलना में कहीं अधिक बड़ा है।

राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद वाशिंगटन में किराए के मकान में रहेंगे ओबामा

ट्रंप 20 को लेंगे शपथ

गौरतलब है कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप देश के नए राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल लेंगे। इस लिहाज से 19 जनवरी ओबामा का बतौर राष्ट्रपति अंतिम कार्यदिवस होगा। ट्रंप के शपथ लेने के बाद वह वाशिंगटन में किराए पर लिए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

ओबामा ने राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चार भारतीयों को चुना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।