विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में 2.5 लाख लोगों ने राष्ट्रगान गाकर बनाया रिकॉर्ड

By Edited By:
Published: Wed, 26 Mar 2014 07:46 PM (IST)

बांग्लादेश के 43वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करीब 2.5 लाख लोगों ने एकसाथ राष्ट्रगान गाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसमें प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हुई।

News Article Hero Image

ढाका। बांग्लादेश के 43वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करीब 2.5 लाख लोगों ने एकसाथ राष्ट्रगान गाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसमें प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हुई। पिछले वर्ष छह मई को लखनऊ में एक लाख 21 हजार 653 भारतीयों ने एक साथ देश का राष्ट्रगान गाकर रिकॉर्ड बनाया था।

हसीना नेशनल परेड स्क्वायर में 1971 के मुक्ति संग्राम के योद्धाओं और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सहगान में शामिल हुई। गिनीज बुक के अधिकारी इस समारोह की निगरानी कर रहे थे। इसमें लोगों का समूह 'अमार सोनार बांग्ला, आमी तोमाई भालाबाशी ' गा रहा था। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। मशीन द्वारा की गई गणना के मुताबिक दो लाख 54 हजार 681 लोगों ने मुख्य स्थल पर एकसाथ राष्ट्रगान गाया। लेकिन आयोजकों का कहना है कि सहगान में शामिल हुए दर्शकों को मिलाकर यह संख्या तीन लाख के ऊपर बैठती है। नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने तत्कालीन ब्रिटिश शासकों द्वारा बंगाल के विभाजन के विरोध में 1905 में 'अमार सोनार बांग्ला, आमी तोमाई भालाबाशी ' लिखा था, जो कि अब बांग्लादेश का राष्ट्रगान है। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान इसे पहली बार देश के राष्ट्रगान के रूप में गाया गया था। टैगोर ने ही भारत का भी राष्ट्रगान लिखा है।