बलूचिस्तान पर पाकिस्तान ने किया हुआ है अनधिकृत कब्जा: एन कादरी
वर्ल्ड बलूच वूमेन फोरम की अध्यक्ष एन कादरी का कहना है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। बल्कि यहां पर पाक ने गलत कब्जा किया हुआ है।
लंदन। वर्ल्ड बलूच वूमेन फोरम की अध्यक्ष प्रोफेसर एन कादरी ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। बल्कि पाकिस्तान ने जबरदस्ती बलूच पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने भारत से भी इस मुद्दे पर उनके साथ आने की अपील की है। कादरी का कहना है भारत को बलूचिस्तान के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और पाकिस्तान को यहां के लोगों का दमन करने से रोकना चाहिए।
बलूचिस्तान में गिरफ्तारी भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी की गिरफ्तारी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में भारतीय की रॉ समेत काेई भी खुफिया एजेंसी काम नहीं करती है। उन्होंने साफतौर पर पाकिस्तान को इसके लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि पाक हमेशा से ही झूठ बोलता रहा है। हम नहीं जानते हैं कि पाकिस्तान ने पूर्व सैन्य अधिकारी कुलभूषण यादव को कहां से गिरफ्तार किया है, लेकिन वह दिखा रहे हैं कि उन्हें बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।