यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के आश्रम में बच्चों के साथ घृणित कृत्य
ऑस्ट्रेलिया के एक सबसे पुराने आश्रम में मासूम बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस आश्रम की स्थापना एक भारतीय ने की थी। यहां चार साल के बच्चों तक को भूखा रखने, यातनाएं देने और नशे की दवा दिए जाने के अलावा उनका यौन

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के एक सबसे पुराने आश्रम में मासूम बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस आश्रम की स्थापना एक भारतीय ने की थी। यहां चार साल के बच्चों तक को भूखा रखने, यातनाएं देने और नशे की दवा दिए जाने के अलावा उनका यौन और शारीरिक शोषण भी हुआ। यौन शोषण के एक मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को यह खुलासा किया गया।
रॉयल कमीशन के इंस्टीट्यूशनल रिस्पांस टू चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज में पेश किए गए साक्ष्य के अनुसार, सत्यानंद योग आश्रम के सदस्यों के समक्ष बच्चों को अपने यौन अंग दिखाने के लिए विवश किया जाता था। उन्हें मामूली बीमारियों के लिए मॉर्फीन (अफीम का सत्व) दिया जाता था। आश्रम में रह चुकी एक बालिका ने बताया, 'आश्रम के सदस्यों को मुझे अपना यौन अंग दिखाने के लिए विवश किया जाता था और मामूली बीमारी के लिए मॉर्फीन दी जाती थी।'
बालिका ने बताया कि उसने चार साल तक बच्चों को भी यातना दिया जाना देखा था। इसके बाद 1978 में वह अपने परिवार के साथ आश्रम से चली गई। उस समय उसकी उम्र नौ साल थी। सिडनी मार्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 1970 और 1980 के दशक में कई परिवार यह सोचकर अपने बच्चों को सत्यानंद योग आश्रम में लाए थे कि यहां उन्हें बेहतर जिंदगी मिलेगी लेकिन उनका यौन और शारीरिक शोषण किया गया।
रॉयल कमीशन अखंडानंद मामले की सुनवाई कर रहा है। 1974 में भारत से ऑस्ट्रेलिया आकर उसने इस आश्रम की स्थापना की थी। उसका निधन 17 साल पहले हो चुका है। अखंडानंद पर आरोप है कि आश्रम में रहने वाले 11 बच्चों का उसने यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने मुंह खोलने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी।