विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाधव मामले में हार के बाद अब अटॉर्नी जनरल अश्तर करेंगे पाक की पैरवी

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 06:05 PM (IST)

कुलभूषण जाधव मामले में अब आइसीजे में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व अटार्नी जनरल अश्‍तर औसफ अली करेंगे।

जाधव मामले में हार के बाद अब अटॉर्नी जनरल अश्तर करेंगे पाक की पैरवी
जाधव मामले में हार के बाद अब अटॉर्नी जनरल अश्तर करेंगे पाक की पैरवी

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र। भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तान का पक्ष अब वहां के अटॉर्नी जनरल अश्तर औसाफ अली रखेंगे। पाकिस्तान सरकार ने यह निर्णय मामले में कमजोर पैरवी को लेकर हुई छीछालेदर के बाद लिया है।

हेग न्यायालय में हुई सुनवाई में पाकिस्तान का पक्ष ब्रिटेन में रहने वाले अधिवक्ता खावर कुरैशी ने रखा था। लेकिन वह भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे के तर्को को काट नहीं पाए थे। गुरुवार को आए न्यायालय के फैसले में साल्वे की कही सभी बातों को स्वीकार किया गया और जाधव की फांसी की सजा को सुनवाई पूरी होने तक के लिए स्थगित करने का आदेश दिया गया। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जाधव को ईरान से अगवा करके पाकिस्तान ले जाया गया था और वहां उन्हें खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट बताकर सैन्य अदालत ने फांसी दिये जाने का आदेश दिया। लगातार 16 बार जाधव से मिलने की अर्जी खारिज होने के बाद भारत सरकार हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय गई।

गुरुवार को आए फैसले के बाद पाकिस्तान में खावर कुरैशी की कमजोर पैरवी के चलते वहां की सरकार विपक्ष और मीडिया के निशाने पर आ गई। इसी के चलते शनिवार को सरकार ने मामले की पैरवी की जिम्मेदारी अटॉर्नी जनरल को सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद नश्तर औसाफ अली ने कहा, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का फैसला मानने के लिए बाध्य नहीं है। मामले में गलत बिंदुओं पर प्रचार करके मूल विषय से ध्यान हटाया जा रहा है। जाधव का मामला विएना समझौते के अंतर्गत नहीं आता है। मार्च 2017 में जो घोषणा पत्र सार्वजनिक हुआ है उसके अंतर्गत जाधव पर लगे आरोपों से संबंधित मामले नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें: जाधव मामले में अपने कानून के मुताबिक आगे बढ़ेगा पाक: पाक मंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।