यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोहिंग्या मुस्लिमों को ला रही नाव डूबी, छह शव मिले
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम अरीफुल इस्लाम ने यह जानकारी दी है।

ढाका, आइएएनएस। बांग्लादेश के नजदीक बंगाल की खाड़ी में बुधवार को रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर आ रही नाव डूब गई। हादसे में दर्जनों लोगों के डूबने की आशंका है। छह लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं, बाकी के लापता हैं।
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम अरीफुल इस्लाम ने यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि ये रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से भागकर आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बांग्लादेश की नौसेना और तटरक्षक दल के जहाज मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
यह भी पढ़ें: म्यांमार ने हिंसा के लिए आतंकी हमलों को कारण बताया
