यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शुक्रवार रात पृथ्वी के करीब से गुजरेगा क्षुद्र ग्रह
नई दिल्ली। फुटबॉल के मैदान के आधे आकार का एक क्षुद्र ग्रह [एस्टेरॉयड] शुक्रवार रात बारह बज कर 10 मिनट ...और पढ़ें

नई दिल्ली। फुटबॉल के मैदान के आधे आकार का एक क्षुद्र ग्रह [एस्टेरॉयड] शुक्रवार रात बारह बज कर 10 मिनट पर पृथ्वी के बेहद नजदीक होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक उस समय पृथ्वी से इसकी दूरी टीवी उपग्रहों से भी कम होगी, लेकिन इससे धरती को कोई नुकसान नहीं होगा। यह पहला मौका है जबकि कोई क्षुद्र ग्रह धरती के इतने पास से होकर गुजरेगा।
खगोलशास्त्रियों के अनुसार यह क्षुद्र ग्रह पूर्वी यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के करीब से गुजरेगा। 45 मीटर व्यास वाले 2012 डीए14 नाम के इस क्षुद्र ग्रह की खोज पिछले साल 23 फरवरी को दक्षिणी स्पेन के कुछ खगोलशास्त्रियों ने की थी और इसकी रफ्तार 7.8 किलोमीटर प्रति सेकेंड है।
नासा ने कहा कि क्षुद्र ग्रह कई मानव निर्मित सेटेलाइटों की कक्षा में तो प्रवेश करेगा, लेकिन इसके किसी से टकराने के आसार बहुत कम हैं। इससे पहले यह ग्रह 16 फरवरी 2012 को पृथ्वी के करीब से गुजर चुका है और अगली बार यह 15 फरवरी 2019 को एक बार फिर धरती के बेहद करीब होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
