विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्नोडेन की मदद कर रहीं असांजे की प्रेमिका

By Edited By:
Published: Sat, 29 Jun 2013 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2013 04:45 PM (IST)

लंदन। स्वीडिश वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की प्रेमिका सारा अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। स्वीडिश वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की प्रेमिका सारा अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन की मदद के लिए आगे आई है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी [एनआइए] के गोपनीय निगरानी कार्यक्रम प्रिज्म की जानकारी लीक करने वाले स्नोडेन की स्वदेश वापसी के लिए ओबामा प्रशासन रूस पर दबाब बना रहा है। स्नोडेन इन दिनों मॉस्को में ही है। अमेरिका ने उस पर जासूसी के आरोप लगाए हैं, जिसके लिए उसे ताउम्र कैद की सजा हो सकती है।

विकिलीक्स के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने वाली 31 वर्षीया सारा वर्ष 2007 से असांजे के साथ हैं। वह पत्रकार भी रही हैं। स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के लिए 41 वर्षीय असांजे ने लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में शरण ले रखी है। सारा लगातार उनके संपर्क में बनी हुई हैं। असांजे के मामले को सुलझाने में लगी सारा अब आव्रजन और प्रत्यर्पण मामलों की विशेषज्ञ बन गई हैं। उनका कहना है कि अमेरिका के गोपनीय निगरानी कार्यक्रम के रहस्योद्घाटन के पीछे विकिलीक्स का कोई हाथ नहीं है। माना जा रहा है कि असांजे ने ही सारा को स्नोडेन की मदद के लिए हांगकांग जाने और उसे इक्वाडोर में शरण दिलाने में मदद करने को कहा है। सारा के दोस्तों का कहना है कि वह स्नोडेन की मदद के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं।

हांगकांग से भाग कर रूस पहुंचे स्नोडेन के प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिका ने मॉस्को पर दबाव बनाया हुआ है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने स्नोडेन के प्रत्यर्पण से इन्कार कर दिया है। उन्होंने ही स्नोडेन के मास्को हवाई अड्डे पर होने की बात कबूली थी। इस दौरान सारा स्नोडेन के साथ थी। दुनियाभर के मीडिया की नजरें इस समय सारा पर है। स्नोडेन के रूस से इक्वाडोर जाने की संभावना है, जहां से उन्होंने शरण मांगी है। लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में ही असांजे एक साल से भी अधिक समय से शरण लिए हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर