Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह करोड़ साल पहले से है एड्स का वायरस

    जानलेवा बीमारी एड्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

    By Gunateet OjhaEdited By: Updated: Thu, 11 Aug 2016 05:36 AM (IST)

    लंदन। जानलेवा बीमारी एड्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ताजा शोध के मुताबिक मनुष्यों में एड्स का कारण बनने वाले वायरस दुनिया में करीब छह करोड़ साल पहले से हैं। एड्स से कारगर तरीके से निपटने के लिए वैज्ञानिक इसकी उत्पत्ति को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब से पहले खरगोश, लीमर (बंदरों की प्रजाति) और फेरेट (बिल्ली की प्रजाति) में लेंटीवायरस के 30 लाख से 1.2 करोड़ साल पुराने प्रमाण मिले थे। चेक गणराज्य स्थित जेच एकेडमी ऑफ साइंसेज के डेनियल एलेडर की अगुआई में शोधकर्ताओं ने इस वायरस के करीब छह करोड़ साल पुराने प्रमाण को खोजा है। लीमर के तीन डीएनए सैंपल में इस वायरस के प्रमाण मिले हैं।

    एलेडर ने कहा, "उम्मीद करते हैं कि इस खोज से वायरस पर शोध करने वालों को मदद मिलेगी। वे इस बात को समझ सकेंगे कि इस वायरस ने कैसे खुद को विकसित किया।" इस शोध को मॉलीक्युलर बायोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

    बंदूक के पैरोकारों से हिलेरी को रोकने की अपील कर फंसे ट्रंप

    भारतीय सीमाओं पर तालिबान के हमले का अंदेशा, पाक अलर्ट