यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चुनाव जीतने के बाद मुस्लिमों पर रोक लगाने का संकल्प ट्रंप की वेबसाइट से हटा
पत्रकारों ने जब इस बारे में ट्रंप के अभियान कर्ताओं से पूछा तो उन्होंने सफाई दी कि तकनीकी कारणों से ...और पढ़ें

वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जिस एक बात ने सबसे ज्यादा विवाद पैदा किया वह थी देश में मुस्लिमों के प्रवेश को रोकने की घोषणा। प्रबल विरोध के बावजूद ट्रंप ने इस घोषणा को वापस नहीं लिया था। लेकिन राष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुरुवार को यह संकल्प उनके प्रचार की वेबसाइट से गायब मिला।
पत्रकारों ने जब इस बारे में ट्रंप के अभियान कर्ताओं से पूछा तो उन्होंने सफाई दी कि तकनीकी कारणों से यह संकल्प हट गया है, जल्द ही उसे फिर से पोस्ट कर दिया जाएगा। यह संकल्प दिसंबर 2015 में कैलीफोर्निया के सेन बर्नार्डीनो में हुए आतंकी हमले के बाद पोस्ट किया गया था। इससे पहले ट्रंप ने जनसभाओं में यह बात कही थी और विरोध होने पर उस पर कोई सफाई नहीं दी थी।
इसी के बाद दुनिया भर में ट्रंप का विरोध हुआ और अमेरिका में वोटों का ध्रुवीकरण हुआ। हालांकि नौ नवंबर को चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह समर्थकों को नहीं विरोधियों को भी साथ लेकर अमेरिका को आगे बढ़ाएंगे।
