विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में दो दिन में मारे गए 141 आतंकी

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 20 Dec 2014 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 06:57 PM (IST)

अफगानिस्तान सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान में पिछले दो दिनों में 141 आतंकी मारे गए हैं। यह जानकारी अफगान रक्षा मंत्रालय ने दी।

News Article Hero Image

काबुल। अफगानिस्तान सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान में पिछले दो दिनों में 141 आतंकी मारे गए हैं। यह जानकारी अफगान रक्षा मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के मुताबिक, अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सेना ने कुनार, नांगरहर, गजनी, हेलमंड, उरुजगन, बाल्ख व हेरात क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया है। पिछले 48 घंटों में 141 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में कुनार प्रांत के पूर्वी क्षेत्र दंगम का स्वघोषित तालिबान गवर्नर अहमद खान भी शामिल है। मंत्रालय के बयान में पांच सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।

इन सैनिकों की मौत आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी व सड़क किनारे लगाए गए बमों के विस्फोट से हुई। सेना के जवानों ने दो दिनों में सड़क के किनारे बिछाए गए 115 बम व लैंडमाइन निष्कि्रय किए। तालिबान की तरफ से इन मौतों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अफगानिस्तान से विदेशी सेनाओं की वापसी के बीच तालिबान की ओर से हिंसक घटनाओं में इजाफा हुआ है। सेना भी आतंकियों के सफाए में जुटी है।

पढ़ेंः अब अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में आतंकी हमला

अफगानिस्तान में आतंकी हमला, छह सैनिकों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।