विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार्वे पीड़ितों के लिए 96 हजार करोड़ रुपये मंजूर

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 08:24 PM (IST)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह अमल में आ गया है। वहीं, भारतवंशी पीडि़तों के लिए दस लाख डॉलर (6.39 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी कर रहे हैं।

हार्वे पीड़ितों के लिए 96 हजार करोड़ रुपये मंजूर
हार्वे पीड़ितों के लिए 96 हजार करोड़ रुपये मंजूर

वाशिंगटन, आइएएनएस। ट्रंप सरकार ने हार्वे तूफान से प्रभावित टेक्सास और लुसियाना के लिए 15.25 अरब डॉलर (96 हजार करोड़ रुपया) की राशि मंजूर की है। इस बाबत लाया गया विधेयक अमेरिकी सीनेट से बुधवार और प्रतिनिधि सभा से शुक्रवार को पास हो गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह अमल में आ गया है। वहीं, भारतवंशी पीडि़तों के लिए दस लाख डॉलर (6.39 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी कर रहे हैं।

चक्रवाती तूफान हार्वे चौथी श्रेणी का तूफान था। यह 25 अगस्त को दक्षिणी टेक्सास के तट से टकराया था। इसके कारण आई बाढ़ और अन्य घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अरबों डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। ट्रंप ने अपने टेक्सास दौरे के दौरान कांग्रेस से 15 अरब डॉलर की राशि मंजूर करने की अपील की थी। दूसरी तरफ, ह्यूस्टन में तैनात भारत के महावाणिज्य दूत अनुपम रे ने भारतीय समुदाय से प्रभावितों के लिए फंड इकट्ठा करने का आह्वान किया है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

हजारों छात्रों को होना पड़ेगा विस्थापित

टेक्सास प्रांत में हार्वे तूफान के कारण 55 पब्लिक स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाले हजारों छात्रों को दूसरे स्कूलों में ले जाने की तैयारी है। ये स्कूल शुक्रवार को भी नहीं खुल सके।

यह भी पढ़ें: तूफान इरमा का कहर, प्‍यूर्टो रिको के साथ बिखर गया छोटा द्वीप बरबुडा भी